New Technologies

Ocean Energy

महासागरीय ऊर्जा

As per a study conducted by the Indian Institute of Technology, Chennai in association with CRISIL Risk and Infrastructure Solutions Limited in December 2014, the tidal power potential is estimated at around 12,455 MW. The potential areas with low/medium tidal wave strength are in the Gulf of Khambat, Gulf of Kutch & southern regions in Gujarat, Palk Bay- Mannar Channel in Tamil Nadu, and Hoogly river, South Haldia & Sunderbans in West Bengal. Tidal energy is still in Research & Development (R&D) phase and has not been implemented on a commercial scale in India. The earlier efforts for harnessing tidal power were not successful due to high capital cost ranging from Rs. 30 crore to Rs. 60 crore per MW.

क्रिसिल रिस्क एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस लिमिटेड के सहयोग से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, चेन्नई द्वारा दिसंबर 2014 में आयोजित किए गए एक अध्ययन के अनुसार, ज्वारीय शक्ति की संभावित क्षमता 12,455 एमडब्ल्यू है। गुजरात में खंबात की खाड़ी, कच्छ की खाड़ी और दक्षिणी क्षेत्र, तमिलनाडु में पलक खाड़ी- मन्नार चैनल और पश्चिम बंगाल में हुगली नदी, दक्षिण हल्दिया और सुंदरबन, ये निम्न/मध्यम ज्वारीय तरंग शक्ति वाले संभावित क्षेत्र में हैं। ज्वारीय ऊर्जा अभी अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) चरण में है और इसे भारत में व्यावसायिक पैमाने पर क्रियान्वित नहीं किया गया है। 30 करोड़ रुपये से लेकर 60 करोड़ रुपये प्रति एमडब्ल्यू की उच्च पूंजी लागत के कारण ज्वारीय शक्ति के दोहन के पूर्ववर्ती प्रयास सफल नहीं रहे।