संस्‍थान

 

विशेष तकनीकी संस्‍थान

 

1)            सौर ऊर्जा केंद्र (एसईसी), मंत्रालय का यह भाग जिला गुड़गांव, हरियाणा के ग्‍वाल पहाड़ी में स्थित है और यह सौर ऊर्जा विकास के लिए तकनीकी केन्‍द्र बिन्‍दु के रूप में कार्य करता है।

 

2)            पवन ऊर्जा प्रौद्योगिकी केंद्र (सी-वेट), यह मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन एक स्‍वायत्त संगठन है जिसे चेन्‍नई, तमिलनाडु में स्‍थापित किया गया है और यह पवन विद्युत विकास के लिए तकनीकी बिन्‍दु के रूप में कार्य करता है (वेलचेरी – तमबराम मेन रोड, पाल्‍लीकरानाई, चेन्‍नई – 601 302, भारत)।

 

     फोन : +91-44-2246 3982 / 2246 3983 / 2246 3984

फैक्‍स – 91-44-2245 3980 ई-मेल – info@cwet.res.in

वेबसाइट – www.cwet.tn.nic.in

 

3)            राष्‍ट्रीय सरदार स्‍वर्ण सिंह अक्षय ऊर्जा राष्‍ट्रीय संस्‍थान (एसएसएस – एनआईआरई) की स्‍थापना जिला कपुरथला, पंजाब (अधिखुई गांव (जालंधर से 12 कि.मी. की दूरी पर), जालंधर – कपुरथला रोड, पंजाब) में एक स्‍वायत्त संस्‍थान के रूप में की जा रही है। यह जैव ऊर्जा सहित जैव ईंधनों और संश्‍लेषित ईंधनों के विकास के लिए तकनीकी केन्‍द्र बिन्‍दु के रूप में कार्य करेगा। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें।

 

विशेष वित्तीय संस्‍थान

 

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) इस मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में अक्षय ऊर्जा तथा ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं के लिए सावधि ऋण प्रदान करने हेतु एक गैर बैंकिंग वित्तीय संस्‍थान है।

 

इंडिया हेबिटेट सेंटर कॉम्‍प्‍लेक्‍स, कोर-4ए, ईस्‍ट कोर्ट, पहला तल,

लोदी रोड, नई दिल्‍ली – 110 003

टेली : +91-11-24682214-21

फैक्‍स : +91-11-24682202

ई-मेल : cmd@ireda.in

बेवसाइट : www.ireda.in